फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट टॉपर तनिष्का के गांव में डिप्टी सीएम ने किया ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन

विज्ञापन
फोटो नंबर 20-बाछौद में चौधरी देवीलाल ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को नीट टॉपर तनिष्का के गंव मिर्जापुर बाछौद के पंचायत भवन में तैयार करवाई गई मॉडल ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी खंडों में एजूकेशन फॉर रूरल मिशन के तहत ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। इसमें जिले के आठ खंड नारनौल, नांगल चौधरी, निजामपुर, अटेली, सीहमा, कनीना, महेंद्रगढ़ व सतनाली शामिल हैं। इनमें कंप्यूटर, एसी, सीसीटीवी कैमरा, आरओ, कुर्सियां व इनवर्टर-बैटरी आदि सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

नीट-2022 में नारनौल के नजदीक गांव बाछौद की तनिष्का यादव ने नीट में ऑल इंडिया टॉप किया था। 13 सितंबर को नीट इंडिया टॉपर तनिष्का को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मोबाइल कॉल पर बातचीत कर बधाई दी थी। इस दौरान छात्रा तनिष्का व उनके परिजनों की मांग पर ई-लाइब्रेरी खोलने का आश्वासन दिया था। यहां विद्यार्थी पीडीएफ फॉर्मेट में किताबें डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर प्रत्येक सब्जेक्ट की किताबें उपलब्ध रहेंगी। अगर युवा चाहे तो वह अपने घर बैठे अपने कंप्यूटर या मोबाइल के जरिए भी ऑनलाइन लाइब्रेरी का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए युवाओं को ई बुक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा।
इस मौके पर तनिष्का यादव ने उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की लाइब्रेरी से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस मौके पर तनिष्का ने डिप्टी सीएम के समक्ष गांव की ओर से विभिन्न मांगें रखी। इस मौके पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आज खुशी का दिन है। तनिष्का ने पूरे देश में इलाके का नाम रोशन किया। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इस तरह के आयोजन से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है। लाइब्रेरी खुलने के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सभी विद्यार्थियों ने डिप्टी सीएम का इस सौगात पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाडी, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैनी, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, प्रदेश युवा अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, जिला अध्यक्ष तेज प्रकाश यादव, प्रदेश महासचिव मंजू चौधरी, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष विजय चौधरी, राव रमेश पालड़ी, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, महिला जिला अध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली, युवा जिला अध्यक्ष अभय गुर्जर, चारों हलका अध्यक्ष बेदू राता, सुरेंद्र पटीकरा, संजीव तंवर व हजारीलाल लंबोरा, सुरेश शास्त्री, रामकुमार मकसूसपुरिया, हरचंद तोबड़ा, महेंद्र बडेसरा, रब्बू पंवार, युवा प्रदेश महासचिव नवीन राव, रेवाड़ी युवा जिला अध्यक्ष विपिन यादव, विजय छिलरो, तनिष्का के पिता कृष्ण यादव, डॉ राजकुमार यादव, बजरंग अग्रवाल, वीरेंद्र घाटासेर, महिपाल नंबरदार, जोगेंद्र बाछौद, एडवोकेट प्रमोद ताखर, एडवोकेट अजय चौधरी, जॉनी तवर, सतीश डागर, राजबीर गूलावला, ज्योति सांगवान, संदीप भाकर, संदीप श्योराण, सुमेर कांडा, सोनिया धनखड़, धर्मवीर यादव, लक्की सरदार, हिमांशु सैनी, सुनील श्योराण, दीपक यादव, कृष्ण यादव, कर्मवीर यादव व प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें