महेंद्रगढ़ स्थित डीपीएस में बच्चों का दंत परीक्षण करते चिकित्सव। स्राेत : स्कूल
- फोटो : school
महेंद्रगढ़(वि)। दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय निःशुल्क दंत परीक्षण और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के सीनियर कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार झा ने बताया कि डॉक्टर अजय और उनकी टीम के द्वारा बच्चों, शिक्षक एवं कर्मचारियों का भी निःशुल्क दंत परीक्षण किया गया। दवाइयां वितरित की गईं। उन्होंने दांतों को सुरक्षित रखने के उपाय बताए। बच्चों को उन्होंने बताया कि किस प्रकार के खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए जो दांतों के साथ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।