मांगों को लेकर जीएम को ज्ञापन सौंपते रोडवेज कर्मचारी।
नारनौल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को रोडवेज कर्मचारियाें ने मांगों को लेकर रोडवेज डिपो में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मांगाें को लेकर मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के नाम रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य महासचिव देवेंद्र बिट्टू ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का कर्मचारियों ने विरोध किया। उन्होंने देवेंद्र बिट्टू ने कहा कि ट्रांसफर पॉलिसी रद्द करने व अर्जित अवकाश लागू न करने पर कर्मचारियों में भारी रोष है। समय रहते अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है नहीं तो आगामी 11 जून को कर्मचारी सांझा मोर्चा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा आवास फरीदाबाद का घेराव करने के लिए मजबूर होगा। अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानती है तो 26 जून को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा एक दिन की हड़ताल करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर महासंघ से प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र कुमार, उप प्रधान रामफल, सचिव कर्मवीर, कुलदीप पटीकरा, वेदप्रकाश, जितेंद्र कुमार, देवदत्त व हंसराज मौजूद रहे।