नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव बनिहाड़ी निवासी प्रशांत गोठवाल ने सड़क पर मिला मोबाइल फोन उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी और मानवता का परिचय दिया। प्रशांत नांगल चौधरी की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में मोबाइल फोन पड़ा मिला। उन्होंने जांच-पड़ताल कर मोबाइल मालिक का पता लगाया। फोन राजस्थान निवासी श्री भगवान का था। इसके बाद प्रशांत ने सोनू तंवर पूर्व पार्षद, राकेश, सोमदत्त और थाने में मौजूद विकास के सहयोग से मोबाइल उसके मालिक को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर श्री भगवान ने आभार जताया। प्रशांत के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सवांद