फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 90 दिनों के कार्य प्रमाणपत्र को ऑनलाइन व डिजिटल तरीके से सत्यापित करने की मांग

Mon, 04 Dec 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्रम विभाग बीओसीडब्ल्यू की ओर से 90 दिनों के कार्य प्रमाण पत्र को ऑनलाइन व डिजिटल तरीके से सत्यापित करने को लेकर गरीब मजदूर संगठन के सदस्यों ने एसडीएम हर्षित कुमार को ज्ञापन सौंपा। संगठन के सदस्य प्रमोद ने बताया कि मजदूरों को विभाग से वित्तीय सहायता मिलती है, जिसके लिए उन्हें प्रत्येक वर्ष विभाग को 90 दिनों का कार्य प्रमाण पत्र देना होता है, जिस पर उन्हें ग्राम सचिव, नगर पालिका सचिव, जेई बीएंडआर, पटवारी, तहसीलदार, कनाल पटवारी, पब्लिक हेल्थ से ऑनलाइन सत्यापित करवाना अनिवार्य होता है। श्रम विभाग बीओसीडब्ल्यू की ओर से सभी अधिकारियों को डिजिटल तरीके से प्रमाण पत्र वेरिफाई के लिए आईडी दी जा चुकी है, लेकिन अधिकारी मजदूरों के 90 दिनों के कार्य प्रमाण पत्र पर वेरिफाई करने से मना करते है। मजदूर अपना कार्य छोड़कर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है। उन्होंने मांग कर उनका समस्या का समाधान करवाया जाए। इस मौके पर महीपाल, अशोक, बिरेंद्र, राजेश, नरेश, संदीप व सतीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें