फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कच्चे रास्तों को पक्का कराने की मांग

विज्ञापन
फोटो 06रास्तों को पक्का करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव सलीमपुर के ग्रामीण ने कच्चे रास्तों को पक्का करवाने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय पहुंचकर उनके निजी सचिव विकास यादव से मुलाकात की। साथ ही समस्या से अवगत करा कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से रास्ते कच्चे होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सलीमपुर माइनर से गढ़ी की ओर जाने वाला करीब चार करम चौड़ा रास्ता व धनुंदा गांव से सलीमपुर कारिया की ओर जाने वाला रास्ता आज भी कच्चा है। इन दोनों मार्गों के आसपास कई ढाणियां स्थित है। इस मौके पर पूर्व सरपंच एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि शमशेर सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें