मंडी अटेली। खंड के गांव बिहाली में श्मशान भूमि का रास्ता नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गांव में दो स्थानों पर श्मशान भूमि बनी हुई हैं, लेकिन सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। श्मशान भूमि के चहारदीवारी व टीन शेड नहीं है और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
ग्रामीण बिरेंद्र सिंह, बीर सिंह, सुरेश कुमार, दलीप सिंह, रामनारायण, राकेश कुमार, अनिल कुमार, दर्शन कुमार आदि ने बताया कि श्मशान भूमि का रास्ता भी कच्चा होने के कारण उसमें बरसात के मौसम में पानी भर जाता है। इससे अंतिम यात्रा में शिरकत करने वाले लोग को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन व सरकार ने श्मशान भूमि के रास्ते को पक्का करने के साथ साथ टीन शैड व चहारदीवारी की मांग की है।
श्मशान भूमि के कच्चे रास्ते से लोगों को परेशानी होती है। इसे पक्का करने के लिए प्रस्ताव पारित करके उच्च अधिकारियों व विधायक को दिया गया है। जैसे ही अनुमति मिलती है कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-सीताराम यादव, सरपंच प्रतिनिधि,बिहाली।