फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में आईएमटी स्थापित करने की मांग

Tue, 31 Oct 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने अटेली विधानसभा क्षेत्र में आईएमटी स्थापित करने की मांग की है। अतरलाल ने हलके के गोमला व मुंडिया खेड़ा गांवों में नुक्कड़ सभाओं में कहा कि जिस क्षेत्र में आईएमटी होती है। वहां आर्थिक तरक्की होती है और युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल जाते हैं। सरकार से इस क्षेत्र में आईएमटी बनाने की मांग कर रहे हैं। परंतु राज्य सरकार उनकी मांग के प्रति उदासीन बनी हुई है, जिसके कारण इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष के नेता के तौर पर क्षेत्र में आईएमटी बनाने के लिए राज्य सरकार को मजबूर करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनके सामने बिजली कटौती तथा डीएपी खाद की कमी की समस्याएं रखीं। जिसे उन्होंने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से मिलकर उनकी समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर कैप्टन चंदगीराम, लख्मीचंद पंच, धर्मपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें