फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नाले का निर्माण तय मानकों के अनुसार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। नगर पालिका की ओर से नए बस स्टैंड से धनुंदा गांव तक निर्मित किए जा रहे बरसाती नाले को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने सरकार के तय मानकों के अनुसार निर्माण कराए जाने की मांग की है। दुकानदार महेंद्र सिंह, राकेश कुमार, बनवारीलाल, रोहताश सिंह, सुभाष सोनी, लक्ष्मण सिंह ,सत्यवीर सिंह, सुशील जांगिड़, बिजेंद्र, विकास, शर्मिला देवी, अनुपमा व प्रभास अग्रवाल का कहना है कि नारनौल-रेवाड़ी रोड पर निर्मित किए जा रहे नाले का हिस्सा मेन रोड की सेंटर लाइन से लगभग 50 फीट की सीमा के भीतर बनाया गया है, लेकिन पुराना बस स्टैंड के पास नाले को दुकानों से सटाकर बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। इस संबंध में सभी दुकानदारों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। साथ ही नपा के उपाध्यक्ष को भी इस विषय में अवगत कराया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें