फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मकान खाली कराने के नोटिस रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। वार्ड नंबर 7 में नदी किनारे रहने वाले लोगों को नगरपालिका की ओर से मकान खाली करने के नोटिस मिलने से चिंता बढ़ गई है। सोमवार को कंवर सिंह जाखड़ के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम उदय सिंह को ज्ञापन सौंपकर नोटिस रद्द कराने की मांग की। उनका कहना है कि उनके मकान लाल डोरा क्षेत्र में हैं और वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं। क्षेत्र में कई पक्के मकान भी बने हुए हैं। लोगों ने दावा किया कि कुछ मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए हैं। इन मकानों का सर्वे और जांच भी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें