रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल को एनएच-71 के पास रामगढ़ भगवानपुर की पंचायती जमीन पर शिफ्ट करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी है। संघर्ष समिति के संयोजक अनिल कुमार ने सरकार से 16 फरवरी को शुरू हुई वार्ता को जल्द अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में महिलाओं ने लोकगीत गाकर समर्थन दिया जबकि मंच संचालन हनुमंत उर्फ पिलानी रामगढ़ ने किया। धरने की अध्यक्षता राव रामेश्वर सिंह ने की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 9 महीनों से यह आंदोलन चल रहा है। संवाद