फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मनीषा को न्याय दिलाने की उठाई मांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:63-गांव दौंगडा  अहीर में महिला शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर जुलूस निकालते  ग्रा
विज्ञापन
कनीना। मनीषा हत्याकांड को लेकर कनीना क्षेत्र के लोगों ने रोष व्यक्त कर न्याय की मांग की। युवाओं ने हाथों में मनीषा को न्याय दो, हम न्याय चाहते हैं जैसे पोस्टर लेकर नारेबाजी की। छात्राओं ने हत्या करने वालों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस की धीमी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मनीषा के परिजन दर्द झेल रहे हैं वह बेहद दुखद है। मनीषा के लापता होने के बाद 13 अगस्त को उसका शव बरामद हुआ। लेकिन पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी रही है। युवाओं का आक्रोश और मांगे दर्शाती हैं कि समाज इस घटना को लेकर बेहद संवेदनशील है। लोगों ने स्पष्ट किया कि जब तक मनीषा को न्याय और दोषियों को सजा नहीं मिलती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें