फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: औद्योगिक मॉडल टाउनशिप, आईएमटी स्थापित करने की उठाई मांग

Mon, 24 Jun 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58-गांव गुढ़ा में ग्रामीणों से मिलते ठाकुर अतरलाल--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
कनीना। सोमवार को उपमंडल के गांव गुढ़ा में बसपा नेता अतरलाल की देखरेख में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान राज्य सरकार से अटेली विधान सभा क्षेत्र में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप व आईएमटी स्थापित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ठाकुर अतरलाल ने कहा कि सबसे ज्यादा बेरोजगारी अटेली विधानसभा क्षेत्र में है। इलाके के 104 गांवों के बीस हजार पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। औद्योगिक माॅडल टाउनशिप, आईएमटी बसाने से इलाके में विकास की बहार आएगी, उद्योग लगेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा। 10 साल से यह मांग उठा रहे हैं। राज्य सरकार ने अनेक जगह आईएमटी स्थापित की है, लेकिन अटेली के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिला युवा प्रकोष्ठ के प्रधान राकेश यादव ने राज्य सरकार पर नहरी पानी, बिजली, विकास कार्यों व नौकरियों में अटेली क्षेत्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अति हो चुकी है। हम भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान कैलाश सेठ, भाग सिंह तंवर, दानसिंह प्रजापत, शेर सिंह यादव, मदनसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें