फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार से रेवाड़ी वाया महेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग

विज्ञापन
केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के साथ मिलकर सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने हांसी से हिसार वाया महेंद्रगढ़ नेशनल हाईवे का मुद्दा उठाया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उनको उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग भारतमाला पार्ट-2 के तहत निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है। इस रोड की सैद्धांतिक मंजूरी पहले मिल चुकी है। सांसद धर्मबीर पहले भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं। यह रोड बन जाने के बाद क्षेत्रवासियों को काफी लाभ होगा तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से वाया महेंद्रगढ़-तोशाम के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-9 रेवाड़ी तक रोड की स्वीकृति केंद्रीय मंत्रालय की ओर से 2016 में मिल चुकी है। यह रोड हिसार से वाया तोशाम, कैरू, जूई, लोहारू, सतनाली, महेंद्रगढ़, कोसली होते हुए रेवाड़ी तक बनाया जाएगा। हिसार से रेवाड़ी जाना भी अब सुगम होगा तथा दूसरे जिलों से बेहतर कनेक्टिविटी होगी अगर यह रोड बनाया जाता है कि तो इससे महेंद्रगढ़ जिले में चार नेशनल हाईवे हो जाएंगे। जबकि महेंद्रगढ़ में दो नेशनल और एक स्टेट हाईवे हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें