फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से कोरियावास मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करवाने की मांग

Thu, 29 Feb 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल ब्लाक समिति के वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि प्रवीण यादव ने वीरवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव भी मौजूद रहे। इस अवसर पर राव इंद्रजीत सिंह का रेवाड़ी में एम्स शिलान्यास करवाने की बधाई दी। एम्स निर्माण से रेवाड़ी ही नहीं महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, मेवात सहित राजस्थान के मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एम्स निर्माण के बाद मरीजों को नजदीक सस्ता व बेहतर चिकित्सा उपचार मिल सकेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से नारनौल के कोरियावास में बने मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ जल्द से जल्द करवाने की मांग रखी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वह प्रदेश सरकार से इस संबंध में बातचीत करेंगे और जल्द ही कोरियावास मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करवाएंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को नारनौल क्षेत्र में मंत्री ओमप्रकाश यादव की ओर से करवाए गए विकास कार्यों को लेकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें