नारनौल।
पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश के आगामी बजट में सरकार से मांग करते हुए कहा कि अटेली में सब डिवीजन और कनीना में बाईपास निर्माण की मांग की है। यहां जारी बयान में पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार में प्रति व्यक्ति आय व प्रति व्यक्ति निवेश में प्रथम स्थान पर था आज वहीं हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी व महंगाई में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि 1966 से लेकर 2014 तक हरियाणा पर कुल कर्ज करीबन 70 हजार करोड़ था जो आज 4 लाख करोड़ पहुंच गया है। प्रदेश पर 5 गुना कर्ज, 4 गुना महंगाई, 3 गुना बेरोजगारी व 2 गुना अपराध बढ़ गया है जो बेहद चिंता का विषय है। 2013-14 में हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी दर जहां 2.9 प्रतिशत थी वहीं आज बेरोजगारी दर 9.1 प्रतिशत है जो देश की बेरोजगारी दर से दोगुनी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 30 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही है, लेकिन सोचने का विषय है कि अगर सरकार रोजगार दे रही है तो हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के मामले में देश में पहले स्थान पर कैसे है।