फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डाकघरों में बुजुर्गों के बैठने व पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

Mon, 15 May 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में रविवार को वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा की। बैठक में सर्वप्रथम विजय सिंह यादव, बी.डी.सैनी, बृजमोहन एडवोकेट तथा श्याम सुंदर शर्मा सेवानिवृत्त प्रवक्ता को इस माह में आए उनके जन्मदिन पर सम्मान पट पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने अनेक प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से उनके निराकरण करने की मांग उठाई। मांगों में प्रमुख रूप से शहर के मुख्य डाकघर, पुरानी कचहरी स्थित डाकघर तथा शहर के छोटे डाकघर में पेंशन के लिए जाने वाले बुजुर्गों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था है, जिसके कारण बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में मुखराम सैनी महासचिव, शिवहरि अग्रवाल सचिव, एसएल चौहान कोषाध्यक्ष, भागीरथ प्रसाद स्टोर कीपर, देवकरण चौहान, वासुदेव, सुरेश जांगिड़, शिवलाल वर्मा, विजय सिंह रहीश, गणपत राम सैनी, बीएल.सैनी, प्रताप सिंह, प्रकाश जैन, अजीत प्रकाश जैन संरक्षक, नरेंद्र कुमार धौलिया, कैलाश चन्द, कृष्ण अवतार जांगिड़, लक्ष्मीनारायण आर्य, ओमप्रकाश बत्तरा, देवीदयाल, रोहताश सिंह लांबा, रामनिवास सैनी, गणेश हरित उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें