फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेडिकल कालेज कोरियावास तक बस चलाने की मांग

विज्ञापन
फोटो 15बैठक में मौजूद वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक किला रोड स्थित कार्यालय साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। शिवलाल वर्मा ने बताया कि हुडा सेक्टर/शहर से कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज तक लोकल बस चलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को निजी अस्पताल में ओपीडी शुल्क व सभी जांच शुल्क पर 40 प्रतिशत की रियायत दी हुई है लेकिन सभी निजी अस्पताल वरिष्ठ नागरिकों से पूरा शुल्क लेते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस समस्या के बारे में प्रशासन को अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा सुभाष पार्क में सफाई करवाने की मांग की गई। इस अवसर पर दुलीचंद शर्मा, विजय सिंह यादव, रहीश, शिवहरि अग्रवाल, शिवलाल वर्मा, अजीत जैन, बीएल सैनी, रोहतास सिह लांबा, सूबेदार दलीप सिह, शेर सिंह यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें