राष्ट्रीय राजमार्ग-11 व गोकलपुर हाई स्कूल के समीप बने शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर आसपास के लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि यह ठेका राष्ट्रीय राजमार्ग व स्कूल से निश्चित परिधि का उल्लंघन कर रहा है। इस ओर आबकारी विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नियमानुसार कोई भी शराब का ठेका राष्ट्रीय राजमार्ग से 220 मीटर व स्कूल से 150 मीटर दूर होना चाहिए लेकिन गोकलपुर हाईस्कूल के समीप पिछले एक माह से ठेका खुला हुआ है। इस बारे में पहले भी डीसी को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन ठेके को नहीं हटाया गया है। गोकुलपर हाईस्कूल की हेडमास्टर कुसुम यादव भी विरोध जता चुकी हैं। ठेके को हटाने के लिए आबकारी विभाग को भी पत्र लिख चुकी है, लेकिन ठेका नहीं हटाया गया। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मीनारायण, महेंद्र यादव, रणवीर सिंह, दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार व तरुण तिवाड़ी शामिल रहे।