नारनौल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार को सिविल सचिवालय में आंगनबाड़ी आंदोलन के दौरान राज्य भर की बर्खास्त 976 आंगनबाड़ी कर्मियों के वेतन भुगतान की मांग की। इस पर राजनैतिक सलाहकार ने प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र ही सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पुष्पा दलाल, कौशल्या, रेवाड़ी जिला प्रधान तारा देवी, जिला सचिव संतोष ढिल्लो, कृष्णा कुमारी, बलजीत, कृष्णा देवी व कर्मचारी नेता मास्टर सूबे सिंह आदि मौजूद रहे।