पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग
- सरकार का पुतला फूंक जताया रोष
फोटो नंबर 8
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने पेपर लीक व हरियाणा पुलिस भर्ती रद्द करने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया गया। संगठन के जिला प्रधान कामरेड बिजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ एक क्रूर मजाक किया है। सुरक्षा व खुफिया तंत्र पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद भी पेपर लीक होने की घटनाओं पर रोकथाम लगाने में सरकार पूरी तरह से विफल रही है। युवा संगठन ऑल इंडिया डीवाईओ ने युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ पूरे प्रदेश में पुरजोर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। संगठन ने सरकार से मांग की कि वह पुलिस परीक्षा पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराये, दोषी साजिश कर्ताओं को सार्वजनिक कर कड़ी सजा दिलाए, प्रत्येक आवेदक को क्षतिपूर्ति के रूप में 25 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए, सभी नौकरियों की तमाम प्रक्रियाएं पूर्णत: नि:शुल्क हो, सभी बेरोजगारों को योग्यता अनुसार स्थायी रोजगार दिए जाएं, हरियाणा में तमाम रिक्त पद तुरंत भरे जाएं, हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती की प्रक्रिया को पुन: चालू किया जाए, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं, पुलिस भर्ती को तुरंत बहाल किया जाए। इस अवसर पर रमेश कुमार, दल सिंह, संजय कुमार सहित अनेक युवा मौजूद रहे।