कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग-बाघोत के बीच कट के लिए धरना सोमवार को 316वें दिन भी जारी रहा। ठेकेदार शेर सिंह बाघोत ने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट के लिए कार्रवाई चल रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर चढ़ने और उतरने का मार्ग बनने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि ठंड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। धरना स्थल पर बैठे बुजुर्ग ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बाघोत-सेहलंग रोड को नेशनल हाईवे किया गया और बाघोत-सेहलंग के बीच कट की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि कट के निर्माण का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इस मौके पर आचार्य मक्खन लाल बसई, पहलवान रणधीर सिंह, नरेंद्र कुमार शास्त्री, डॉ. लक्ष्मण सिंह, रामकुमार, चेयरमैन सतपाल, पंडित नंदकुमार व मास्टर विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
शहर खुशी मनाते लोग । संवाद
शहर खुशी मनाते लोग । संवाद
शहर खुशी मनाते लोग । संवाद
शहर खुशी मनाते लोग । संवाद
शहर खुशी मनाते लोग । संवाद
शहर खुशी मनाते लोग । संवाद
शहर खुशी मनाते लोग । संवाद
शहर खुशी मनाते लोग । संवाद
शहर खुशी मनाते लोग । संवाद