फोटो 7बांस कांटी से नावदी रामपुरा को जाने वाला टूटा पड़ा रास्ता।संवाद
- फोटो : सफारी में आनंद लेती विदेशी गुलाबी मैना।
मंडी अटेली। गांव बांस कांटी से नावदी रामपुरा को जाने वाले रास्ते की दयनीय हालत नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। स्थानीय निवासी अजीत सिंह, रामसिंह, संजय कुमार, सुमेर सिंह, रणबीर सिंह, विजय कुमार, रामप्रसाद, अनिल कुमार ने बताया कि गांव बांस से नावदी रामपुरा का लिंक रास्ते की हालत खस्ता है। इस रास्ते को पक्का करने का निर्माण कार्य लगभग डेढ़ दशक पहले ईंटों के माध्यम से किया गया था। यह लिंक रास्ता कुओं व ढाणियों से भी जुड़ा हुआ है। संवाद