सतनाली। भारतीय विद्यार्थी परिषद सतनाली इकाई की ओर से बुधवार को जनहित से जुड़े मुद्दे को लेकर बस स्टैंड इंचार्ज को महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने सतनाली नगर के टी-पॉइंट व लोहारू मोड़ पर बस क्यू-शेल्टर के निर्माण की मांग उठाई। सतनाली नगर अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार बताया कि इन स्थानों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी एवं आमजन बसों के माध्यम से आवागमन करते हैं लेकिन यहां बस शेल्टर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को धूप, बारिश के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर सतनाली नगर अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार, नगर मंत्री सचिन कुमार, कार्यकर्ता अमन, आशीष, कार्तिक सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद