फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जलभराव से नष्ट फसल का मुआवजा देने की मांग

Tue, 04 Jul 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गत दिनों हुई बारिश से कनीना उपमंडल के गांव कैमला की सैंकड़ों एकड़ जमीन में जल-भराव के कारण कपास तथा बाजरा की फसल नष्ट हो गई है। इस संबंध में प्रभावित किसानों के आग्रह पर प्रमुख समाजसेवी बसपा नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने जल-भराव खेतों का निरक्षण कर फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया। जायजा लेने के बाद अतरलाल ने कहा कि जल भराव के कारण कैमला गांव की सैंकड़ों एकड़ जमीन में बोई कपास तथा बाजरे की फसल पूर्णतयः नष्ट हो गई है। अब भी खेतों में एक-एक फुट पानी खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान प्रशासन तथा बैंको से गुहार लगा चुके हैं परन्तु अब तक नष्ट हुई फसलों का सर्वे नहीं करवाया है। नुकसान के कारण किसान दुखी हैं तथा सरकार तथा प्रशासन की उदासीनता को लेकर उनमें रोष व्याप्त है। उन्होंने राज्य सरकार, जिला उपायुक्त तथा उपमंडल अधिकारी कनीना से तत्काल जलभराव फसलों का सर्वे करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें