नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारी अनूप कुमार व जोगेंद्र की मौत पर श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी ने दुख व्यक्त किया है। जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह व जिला सचिव छाजूराम रावत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा की राज्य प्रधान कृष्णा देवी, नांगल चौधरी प्रधान कमलेश ने इस दुख घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जाहिर की है। साथ ही सरकार से प्रत्येक मृतक परिवार को 50 लाख का मुआवजा व मृतक आश्रित को नौकरी दिए जाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश की पालना सुनिश्चित की मांग की। इसके अलावा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।