सिहमा। ग्राम पंचायत सिहमा में शुक्रवार को सरपंच सुमन देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई। इसमें पंचों और ग्रामीणों ने भाग लिया और गांव के विकास कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाने की मांग रखी। पंचायत स्तर पर आवश्यक कार्यों की सूची तैयार कर उन्हें प्राथमिकता से पूरा करने पर सहमति बनी। ग्राम सचिव मंजीत ने ग्रामीणों द्वारा उठाए गए मुद्दों को कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज किया। बाल विवाह मुक्त गांव बनाने की प्रक्रिया, जल अर्पण अभियान की समीक्षा और 45 गरीब परिवारों को मकान मरम्मत राशि के सत्यापन पर चर्चा हुई। संवाद