फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय के कोर्ट रूम में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी अनुपमा अंजली ने आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को लंबित रखने या समाधान में देरी करने पर गंभीरता से कार्रवाई होगी। डीसी ने बताया कि हर सोमवार और वीरवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। शिविर में फैमिली आईडी, पेंशन, बिजली, पानी निकासी, पेयजल, अवैध निर्माण, आधार कार्ड और पुलिस से संबंधित 33 शिकायतें मिलीं। कई का मौके पर समाधान हुआ, जबकि शेष के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें