राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में चल रहे पोषण पखवाड़े के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने कहा कि शारीरिक विकास के लिए संतुलित आहार जरूरी है। पोषण पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य आसपास के क्षेत्रों में खाद्य वानिकी का उपयोग करके पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान करना है। महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पविता यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपिका एमए हिंदी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान हिम्मत एमए अंग्रेजी द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान कुसुम एमए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पविता यादव ने कहा कि पोषण पखवाड़ा 18 मार्च से शुरू हुआ था जिसके तहत महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही है। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मीनारायण, प्रो. विजय यादव, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. सोमवीर, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मुकेश यादव, प्रो. जितेन्द्र वशिष्ठ, प्रो. विकास, डॉ. नीतू शर्मा, प्रो. जितेन्द्र सिंह, डॉ. परमीत कुमारी, प्रो. हीरा सिंह, डॉ. संदीप कुमारी, डॉ. विकास गुप्ता सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।