फोटो संख्या:93- एचबीएसई द्वारा आयोजित 12वीं परीक्षा परिणाम में उर्तीण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक वि
- फोटो : Archive
सतनाली। हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया का शत प्रतिशत रहा। प्रवक्ता विजय कुमार पारीक ने बताया कि आर्ट में कुल 48 विद्यार्थी थे जो 48 के 48 पास हुए हैं और विज्ञान में 11 विद्यार्थी थे जो 11 के 11 पास हुए हैं। 59 में से 25 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। दीपिका 91.4 प्रतिशत लेकर प्रथम, ललिता 88.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व प्रिया 88 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रही। विज्ञान स्ट्रीम में नंदिनी 81.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, खुशीबाई 80.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व वर्षा 79,6 प्रतिशत लेकर तृतीय रही। संवाद