फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो साल से टूटी सड़क पर गहरे गड्ढे, नहीं हो रही सुनवाई

Sat, 13 Apr 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- कपूर पटेल--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बालाजी चौक से विश्वकर्मा चौक, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, लोक निर्माण विश्राम गृह का 200 मीटर सड़क मार्ग पिछले दो वर्षों से बदहाल है। जिसके कारण लोग काफी परेशान हो रहे है। रेहड़ी चालकों व दुकानदारों ने बताया कि दो वर्ष पहले ठेकेदार ने यहां पर पाइप डालना शुरू किया था। उस समय उन्होंने यह सड़क मार्ग तोड़ दिया था। टूटे सड़क मार्ग में गहरे-गहरे गढ्ढे बने हुए है। कई बार नगरपालिका विभाग को मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इस सड़क मार्ग पर उच्च अधिकारी, विधायक लोकनिर्माण विश्राम गृह में इसी मार्ग से आते जाते है। शहर के विभिन्न गांवों के लोग भी सामान लेने के लिए इसी मार्ग से आवागमन करते है। इस मार्ग पर प्रतिदिन दो से तीन हजार वाहन गुजरते है। नगरपालिका अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। इस सड़क मार्ग पर बारिश के दिनों में पानी भर जाता है।
टूटे हुए सड़क मार्ग के कारण दुपहिया वाहनों को परेशानी होती है। सड़क मार्ग पर रोड़े निकले हुए है और गड्ढे बने हुए है। इस ओर नगरपालिका ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर अनेक बार नपा प्रशासन को अवगत करवा चुके है।
विज्ञापन

पवन कुमार
विधायक से उच्च अधिकारी इसी मार्ग से लोकनिर्माण विश्राम गृह में इसी मार्ग से आते है। नगरपालिका को पहले इस मार्ग की ओर ध्यान देना चाहिए। नगरपालिका प्रशासन अनेक बार यहां पर आकर देख चुके हैं। समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
भूपेंद्र कुमार
बालाजी चौक से लोक निर्माण विश्राम गृह तक 200 मीटर सड़क मार्ग टूटा हुआ है। बारिश के पानी की निकासी को लेकर 2 वर्ष पहले यह सड़क मार्ग उखाड़ा गया था। उसके बाद नगरपालिका यह सड़क नही बना पाई।
कपूर पटेल
इस सड़क मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहनों को हो रही है। सड़क मार्ग तोड़ने के कारण उंचा-नीचा हो गया है। इसके साथ-साथ गहरे गड्ढे हो रहे है। नपा प्रशासन की इस सड़क मार्ग शीघ्र बनाना चाहिए।
बिल्लू सैनी
आचार संहिता के बाद जल्द ही विश्वकर्मा मार्ग को लेकर टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर पास होने बाद जल्द ही इस सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- कपूर पटेल--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कपूर पटेल--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कपूर पटेल--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कपूर पटेल--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कपूर पटेल--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें