फोटो नंबर-04 गांव पटीकरा में गिरते लिंगानुपात को लेकर महिलाओं को जागरूक करते चिकित्सक। स्रोत:
नारनौल। गांव पटीकरा में गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ. विकास यादव ने कहा कि समाज में लगातार गिरता लिंगानुपात एक गंभीर सामाजिक चुनौती है। यदि समय रहते इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो इसके दूरगामी दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। वहीं सुमन कुमारी ने कन्या भ्रूण हत्या और जन्म से पूर्व लिंग जांच जैसी कुप्रथाओं को समाज के लिए घातक बताते हुए इन्हें पूरी तरह समाप्त करने का आह्वान किया। संवाद