मंडी अटेली। प्रजापति धर्मशाला में रविवार को प्रजापति सभा की आम बैठक हुई। बैठक में पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और सर्वसम्मति से गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग करने का निर्णय लिया गया। प्रधान रमेश चन्द ने बताया कि बैठक में 6 सदस्यों ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की। गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रजापति धर्मशाला की दूसरी मंजिल के कार्य के लिए सभा के सदस्य स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मिलेंगे। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, रामनिवास, होशियार सिंह, ओम प्रकाश, कांशीराम, दिलीप प्रजापत, निरंजन लाल और राकेश उपस्थित रहे।