खंड के गांव सिलारपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
गांव सिलारपुर निवासी प्रवीण शुक्रवार सुबह अपने ही खेत में फव्वारा लाइन बदलने गया था। जब वह पाइप उठाकर दूसरे स्थान पर ले जाने लगा तो खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से पाइप छू गया। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।