नांगल चौधरी। नांगल पीपा में बिजली करंट लगने के कारण एक किसान की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर मुआवजे की गुहार लगाई है।
सुरेश कुमार बृहस्पतिवार को फसल की सिंचाई में जुटा हुआ था। फव्वारों की लाइन बदलने के बाद मोटर चलाने बोरवेल पर गया था। स्टार्टर आन करते बोर्ड में शार्ट-सर्किट हो गया। जिसकी चपेट में आने से सुरेश कुमार की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।