फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Sat, 02 Sep 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे स्टेशन पर वीरवार देर रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव गनियार निवासी 41 वर्षीय प्रमोद कुमार कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। वह नारनौल में दवाई लेने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि उसके भाई की मौत होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लग गया था। वीरवार को दवाई लेने के बाद वह नारनौल के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर सो गया। वहां पर अचेत अवस्था में मिला तो जीआरपी ने उसके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन गंभीर हालात होने की वजह से उपचार के लिए जयपुर ले जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर को चिकित्सकों ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें