गांव रामपुरा में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
गांव रामपुरा निवासी आनौक मंगलवार शाम खेत में फसल में पानी देने के लिए गया था। वहीं अचानक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सुबह जाकर देखा तो उसका शव खेत में पड़ा हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।