फोटो संख्या:70- कनीना में जलुरा दिवस को लेकर बैठक करते रजांगला परिवार के सदस्य-- संवाद
कनीना। शहीद सूबेदार सज्जन सिंह पार्क में रविवार को शहीद सूबेदार सज्जन सिंह की पुण्यतिथि पर जलूरा दिवस मनाने को लेकर कप्तान बलबीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलूरा दिवस मनाने को लेकर रेजांगला परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कप्तान बलबीर सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को शहीद सूबेदार सज्जन सिंह की पुण्यतिथि जलूरा शौर्य दिवस के रूप में मनाई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ शुरू किया जाएगा। इस दौरान कप्तान जगराम, कप्तान सुमेर सिंह, कप्तान चंदन सिंह नंबरदार, कप्तान देव पाल, कप्तान विनोद कुमार, हवलदार रमेश कुमार, हवलदार राम किशन, सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।