फोटो नंबर-12नहर के अंदर डाली गई मरी हुई मुर्गियां। संवाद
सिहमा। मरी मुर्गियों को कट्टों में भरकर नहर में डालने का मामला सामने आया है। सिहमा की सरपंच सुमन देवी ने बताया कि वीरवार रात को अज्ञात लोग 3 से 4 कट्टों में मरी हुई मुर्गियों को नहर में डालकर चले गए। गत वर्ष भी मरी हुई मुर्गियों को कट्टों में भरकर नहर में डाला गया था। नहर विभाग के जेई गौरव ने बताया कि विभाग द्वारा नहर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नहर में मरी हुई मुर्गियों को फेंकने के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुर्गियों को नहर से निकालकर मिट्टी में दबा दिया गया है। संवाद