हरियाणा में नारनौल की अनाज मंडी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार युवक मोहल्ला राव का रहने वाला था तथा मंडी में पलेदारी का काम करता था। पुलिस ने युवक की पहचान राहुल के रूप में की।
बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था। पुलिस की छानबीन में आशंका जताई जा रही है कि मंडी से रात को घर जाते समय युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया हो तथा इससे ही उसकी मौत हो गई।