फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ रोड पर एक निजी अस्पताल के पीछे शुक्रवार सायं को कुएं में शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव नूनी अव्वल निवासी 50 वर्षीय सीताराम के रूप में हुई। मृतक यहां हैदराबाद से गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था और शादी के बाद से घर से गायब था।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव नूनी अव्वल निवासी सीताराम हैदराबाद में रहता था। गांव नूनी में वह शादी में शामिल होने के लिए छह नवंबर को आया था। उसके बाद आठ नवंबर को बारात जानी थी जिसको लेकर परिजनों के साथ विवाद हो गया तथा वह बरात नहीं गया। परिजनों के अनुसार उन्होंने उसके पास काफी फोन भी किए लेकिन सीताराम ने फोन नहीं उठाया। बरात से लौटने के बाद परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बारे में पता नहीं चला तो परिजनों ने घर से लापता होने की शिकायत पुलिस को दी। शुक्रवार को कुएं के पास काम करने वाले मजदूरों को एक व्यक्ति का शव नजर आया। जिसकी जानकारी उन्होंने कुएं मालिक को दी। कुएं के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें