फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर थाना पुलिस नारनौल ने पुरानी मंडी निवासी एक अधेड़ का खेत में शव पाया गया। मामले में हद्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पुरानी मंडी निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि गत 4 मई को पिता नरेश कुमार सुबह घर से घूमने के लिए खेत में गया था लेकिन नहीं लौटे। 6 मई किसी ने उसे फोन से सूचना दी कि उनके खेत में पुलिस खड़ी है। इस पर वह अपने खेत में पहुंचा तो देखा कि उसके पिता मृत अवस्था में पड़े हुए थे। उनके मुंह व नाक से खून निकला हुआ था। इस प्रकार उसे आशंका है कि उसके पिता की हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने पुत्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें