नारनौल। उपायुक्त मनोज कुमार ने बुधवार को कार्यालय के बरामदे में बैठकर आम जनता की शिकायतें सुनीं। मीटिंग के बाद एक बुजुर्ग महिला को देखकर वे खुद उनके पास पहुंचे और वहीं बैठकर लोगों की समस्याएं सुननी शुरू कर दीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा। डीसी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के काम में ढिलाई न बरतें और शिकायतों का निपटारा तुरंत करें। संवाद