फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट में टॉप करने वाली तनिष्का को उपायुक्त ने घर जाकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने शनिवार को नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर पहला स्थान हासिल करने वाली गांव बाछौद की तनिष्का यादव के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर इस बड़ी कामयाबी की बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि तनिष्का ने न केवल अपने गांव व जिला का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे हरियाणा का नाम देश में रोशन किया है। इस बच्ची की सफलता पर पूरे हरियाणा को गर्व है।
विज्ञापन

उन्होंने तनिष्का की मां सरिता व पिता कृष्ण कुमार को भी बधाई दी तथा अन्य नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दें। अगर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए तो वे कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार तथा अटेली के तहसीलदार राजेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें