मंडी अटेली। समाज कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त सैदपुर निवासी बाबू राजबीर के पौत्र सक्षम यादव द्वारा फास्ट कैलकुलेशन में दो बार विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए जाने पर डीसी नारनौल ने सम्मानित किया है। सक्षम एमएलपी स्कूल मानेसर में प्रथम कक्षा का छात्र है व सक्षम स्किल डेवलपमेंट अकादमी भिवाड़ी से अबेकस एजुकेशन ग्रहण कर रहा है। सक्षम के पिता प्रवीण ने बताया कि सक्षम को एक से लेकर सौ तक के पहाड़े कंठस्थ हैं व बिना किसी कागज कलम के कोई भी जोड़ घटा कर सकता है। अपनी तीक्ष्ण बुद्धि का परिचय देते हुए सक्षम सितंबर, 2023 में वर्ल्ड वाइड तथा दिसंबर 2023 में इन्फ्लुएंस बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज करवा चुका है। बुधवार को डीसी मोनिका गुप्ता ने सक्षम को सम्मानित किया है।