फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकतर शिकायतों का संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समाधान करवाया तथा शेष शिकायतों का प्राथमिकता से समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि लोगों को जायज समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारी जवाबदेही और सेवा भावना से काम करें। शिविर में एसपी दीपक ने भी पुलिस संबंधी शिकायतें सुनीं और निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें