फोटो नंबर-02बेटी का घोड़ी पर बनवारा निकालते परिवार के सदस्य। स्रोत-स्वयं
नारनौल। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी डॉ. नरेश कुमार यादव और उनकी पत्नी सरोज यादव ने बेटी डॉ तनु यादव की शादी से पहले घोड़ी पर बिठाकर बनवारा निकाला। इस बनवारे के माध्यम से उन्होंने समाज में बेटा-बेटी समानता का संदेश दिया। डॉ. तनु ने राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से हाल ही में पीएचडी पूरी की है। दूल्हे हर्षित मेहता चूरू में बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर हैं जबकि उनके पिता डॉ. महेश कुमार डीईओ पद पर कार्यरत हैं। संवाद