फोटो संख्या:77- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में हॉकी खेलती खिलाड़ी--संवाद
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में वीरवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता अंडर 14 व अंडर 19 वर्ग में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर 17 वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस दौरान खेल कोच श्रीभगवान यादव, कपिल शर्मा, डीपीई संजय, डीपीई हंसराज सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद