फोटो संख्या:68- मोहल्ला प्रजापति में लड़की का बनवारा निकालते परिजन--स्रोत- परिजन
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला प्रजापति में बीती रात को बेटी ममता का बनवारा घोड़ी पर बैठाकर निकाला गया। इस मौके पर परिवार ने डीजे की थाप पर जमकर डांस किया और पूरे समाज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। लड़की के पिता राजेश कुमार ने बताया कि बेटी ममता का बनवारा घोड़ी पर निकाला गया। प्रजापति समाज ने यह साबित कर दिया कि लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं है। इस मौके पर जीवनराम, रामनिवास, उदमीराम, बिमला देवी, गोबिंद राम, बलबीर ठेकेदार, प्रजापति समाज 84 के प्रधान इंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद