फोटो संख्या:59- मोलडनाथ मंदिर कनीना में श्रीराम कथा के दौरान कथा सुनती महिलाएं--स्रोत- आयोजक
कनीना। उपमंडल के गांव पाथेड़ा में बुधवार को लिंगानुपात सुधार और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता बैठक आयोजित हुई। इसमें कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मी सुमन व अरुण के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। सुमन ने बेटियों को परिवार की अमूल्य धरोहर बताते हुए समान अवसर देने पर जोर दिया। बैठक में सभी ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की शपथ ली। संवाद